पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इन्होंने की थी पूजा शुरू

इन्होंने की थी पूजा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असम के राजभवन में विराजेंगी मां

षष्ठी को खुलेगा पट

रांची | बरियातूहाउसिंग कॉलोनी चौक स्थित स्वर्ण जयंती क्लब द्वारा बनाए जा रहे दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालु असम के राजभवन का प्रारूप देख सकेंगे। यहां 1992 से दुर्गा पूजा हो रही है। कपड़ा और बांस से पंडाल बनाया जा रहा है। कोलकाता से आए करीब 50 कारीगर पंडाल बनाने में लगे हैं। मुख्य सड़क तक लाइटिंग की जाएगी, जो चंदन नगर से मंगाई जा रही है। मूर्तिकार अजय पाल प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा 12 फीट ऊंची होगी। पूजा के दौरान चार दिन प्रसाद वितरण किया जाएगा। सप्तमी को फल, अष्टमी को हलवा, नवमी को खीर, दशमी को खिचड़ी और एकादशी को पुरी, सब्जी और बुंदिया का भंडारा होगा। पुजारी प्रमोद कुमार पाठक पूजा करा रहे हैं।