- Hindi News
- श्रीकृष्ण का चरित्र सार्वभौमिक : पंडित रामदेव
श्रीकृष्ण का चरित्र सार्वभौमिक : पंडित रामदेव
रांची | भगवानश्री कृष्ण का चरित्र सार्वभौमिक और सर्वकालिक है। श्रीकृष्ण का जन्म कारागार मे आधी रात को हुअा। उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष से भरा रहा लेकिन जन कल्याण में समर्पित रहा। श्रीकृष्ण में प्रबंधन का गुण था। अर्जुन युद्ध के आंगन मंे खड़े हैं। दोनों ओर सेना खड़ी है और सेनानायक ही कहता है कि युद्ध नहीं करूंगा। इस परिस्थिति मे पांडव सेना की स्थिति क्या हुई होगी, यह अनुभव करना कठिन नहीं है। ऐसे में एक सारथी कैसे अपने नायक को सुझाव दे। आज हर घर, संस्थान और देश के लोग अर्जुन की तरह हो गए हैं। शिथिल, कर्महीन और भ्रमित है। ऐसे में भागवत गीता हमें रास्ता दिखाता है। ये बातें पंडित रामदेव पांडेय ने कही। वे पिछले हफ्ते से वसंत विहार में श्रीमद्भागवत पर प्रवचन देे रहे हैं। मंगलवार को कृष्ण की बाल लीला और विवाह की कथा होगी।