पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचमुखी प्रतिमा की पूजा कल से

पंचमुखी प्रतिमा की पूजा कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | विश्वकर्मायुवा मंच द्वारा गठित विश्वकर्मा पूजा समिति जयप्रकाश नगर चूना भट्टा में विश्वकर्मा पूजा आयोजित करेगी। यहां भगवान विश्वकर्मा की पंचमुखी प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। उक्त जानकारी मंच के अध्यक्ष विक्रांत विश्वकर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पूजा तीन दिनों तक चलेगी। 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा होगी। 18 सितंबर को संध्या छह बजे महाआरती और महाभोग बांटा जाएगा। 19 सितंबर को प्रतिमा का विसर्जन होगा। इस विश्वकर्मा पूजा-पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि गौतम सागर राणा करेंगे। पूजा पंडाल में नए और पुराने वाहनों की भी पूजा होगी। पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा हैं।