पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारितास इंडिया ने लोगों से की मदद की अपील

कारितास इंडिया ने लोगों से की मदद की अपील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | जम्मू-कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा और उससे हुई जानमाल की हानि को देखते हुए कैथोलिक बिशप्स काॅन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) के सोशल ऑर्गेनाइजेशन कारितास इंडिया ने आवाम से मदद की अपील की है। कहा कि इस आपदा के मद्देनजर राष्ट्रीय राहत कोष में बढ़-चढ़ कर दान करें और इंसानियत की रक्षा में अपना योगदान करें। कारितास इंडिया रांची के स्टेट ऑफिसर कुलभूषण बाड़ा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की इस घटना के राहत कोष में छोटा सा छोटा दान बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक की जान बचा सकता है। आवाम अपना दान नकद राशि के रूप में दें या फिर पुराने नए वस्त्र के रूप में। बाड़ा ने बताया कि कारितास इंडिया भारत में लगभग 160 पार्टनर्स के साथ मिलकर प्राकृतिक आपदा के लिए पिछले 52 सालों से काम कर रही है। जम्मू-कश्मीर के इस हादसे के संदर्भ में कारितास इंडिया अपने चार स्टाफ को कश्मीर में प्रतिनियुक्त कर दिया है। बावजूद उसके कारितास जैसे संगठन के लिए यह संभव नहीं है। बाड़ा ने बताया जिस तरह उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान कारितास इंडिया ने आम लोगों के सहयोग से मानवीय सेवा में राहत पहुंचाने का कार्य किया था, वैसी ही प्रभावी सेवा इस त्रासदी के शिकार लोगों तक पहुंचा कर उन्हें राहत दें।