- Hindi News
- सीबीसीआई ने शुरू किया स्वाधिकार कार्यक्रम
सीबीसीआई ने शुरू किया स्वाधिकार कार्यक्रम
रांची | कैथोलिक बिशप्स काॅन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) के सामाजिक संगठन कारितास इंडिया की ओर से बीते 27 अगस्त को स्वाधिकार प्रोजेक्ट लांच हुई। झारखंड के आठ जिलों में स्वाधिकार प्रोजेक्ट के कार्यक्रम शुरू किए गए। इसका उद्देश्य पेसा कानून के तहत ग्राम सभा को सशक्त बनाना, जीविकोपार्जन की व्यवस्था करना और महिलाओं को सशक्त करना है। उक्त जानकारी कारितास इंडिया के स्टेट ऑफिसर कुलभूषण बाड़ा ने दी। कहा कि इसी उद्देश्यों को लेकर राज्य के आठों जिलों के गांव-घर के लोगों के बीच जाकर कई सवालों के माध्यम से स्वाधिकार प्रोजेक्ट के प्रति उनके रुझान का जायजा लिया। इसमें कारितास आस्ट्रेलिया से आई साउथ एशियन कोऑर्डिनेटर कायली सुब्रह्मण्यम और कारितास इंडिया रांची डायरेक्टर फादर प्रेमचंद तिर्की ने पिछले दो दिन पतरातू, डुमरिया और कुचई के लोगों से मिलकर हर एक बिंदुओं की जानकारी दी। सोमवार को बाहया और बानपुर के लोगों के बीच स्वाधिकार प्रोजेक्ट के कार्यक्रमों के प्रति लोगों के रुझान पर विचार संग्रहित किए।