- Hindi News
- शाम होते ही मैदानों में सज जाता है शराबियों का अडडा
शाम होते ही मैदानों में सज जाता है शराबियों का अडडा
एचईसीपरिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शाम होते ही यहां के खेल मैदानों में शराब पार्टी शुरू हो जाती है, जो रात नौ दस बजे तक चलती है। यह स्थित पिछले कई महीनों से जारी है। लेकिन, स्थानीय थानों द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। कॉलोनी की अंडे की दुकानों पर खुले में हो रही शराब की बिक्री से मैदानों में बैठकर पार्टी मनाने का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। इससे आए दिन कॉलोनी में चेन छिनतई, महिलाओं के साथ छेड़खानी और सेक्टर टू समेत अन्य मार्केट में चोरी की घटना बढ़ गई है। लोगों ने कहा कि सूचना देने के बाद पुलिस कार्रवाई के बदले सूचना देनेवालों का ही नाम-पता पूछने लगती है।
सेक्टर टू स्थित राजेंद्र भवन अड्डेबाजी का ठिकाना बन चुका है। यहां शराबी शाम होते ही शराब पीने बैठ जाते हैं। बाजार के सामने ठेलों पर शराब की बिक्री हो रही है। यही हाल केंद्रीय विद्यालय के सामने बड़ा मैदान का है। मैदान के हर कोने में तीन-चार लड़कों का ग्रुप बैठकर शराब पीता है। सेक्टर फाइव, सेक्टर फोर और धुर्वा के कई मैदान भी ऐसे लोगों के चंगुल में है। इस कारण शाम होते लोग अाने-जाने में कतराते हैं। शराब की बोतलें भी खुले में फोड़कर फेंक दी जाती है, जिससे सुबह में मॉर्निंग वॉक करनेवाले लोग परेशान हैं।
बाजार के लगे ठेलों पर िबक रही शराब
स्थानीय लोगों ने भी की शिकायत
स्थानीय निवासी मिराज अहमद ने कहा कि मैदानों पर मानों मनचले शराबियों का कब्जा हो चुका है। जब लोग विरोध करते हैं तो वे उलझ पड़ते हैं। पुलिस भी कार्रवाई नहीं करती है। लगातार क्षेत्र में घटनाएं हो रही है। अखिलेश कुमार ने बताया किराजेंद्र भवन में तो शाम होते ही अड्डेबाजी शुरू हो जाता है। शराब का दौर चलता है। ठेलों पर अंडा और शराब की बिक्री खुले में हो रही है।
कई महिलाएं हमें भी सूचना दी हैं
राजेंद्र भवन समेत अन्य मैदानों की स्थिति ठीक नहीं है। कई महिलाओं ने हमें भी घटना की सूचना दी है। इस संबंध में एसएसपी से मिलकर पूरी बात बताएंगे। ताकि कॉलोनी के लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।।\\\'\\\' उर्मिलायादव, पार्षदवार्ड नंबर 44
शाम होते ही शुरू होगी पेट्ोलिंग
एचईसी के मैदानों में शराब की पार्टी चलती है, इसकी सूचना मुझे नहीं है। मैं विश्वास दिलाती हूं कि शाम से ही पुलिस पेट्रोलिंग होगी। किसी को डरने की जरूरत