छह दिनों का होगा एक्सपो
जूनियरचैंबर इंटरनेशनल द्वारा 18 सितंबर से लगाए जा रहे एक्सपो के लिए रविवार को डीलर्स मीट का आयोजन हुआ। इसमें एक्सपो उत्सव में स्टॉल लगानेवाली कंपनियों के डीलरों और प्रतिनिधियों को आयोजकों द्वारा दी जानेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। डीलर मीट में 300 से अधिक डीलर और कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य अतिथि सिटी एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि जूनियर चैंबर जैसे संगठन ने राज्य में इतना बड़ा आयोजन कर एक नई परंपरा शुरू की है। इसे सिर्फ एक्सपो कहना उचित नहीं होगा, बल्कि इससे समाज में कई संदेश जाते हैं। एक छत के नीचे लाखों को लाना एक बड़ी उपलब्धि है। यह कहना गलत होगा कि एक्सपो राज्य में एक माह पहले से ही पर्व त्योहार का माहौल बना देता है। एक्सपो के चीफ को ऑर्डिनेटर प्रभाष जैन ने बताया कि इस बार एक्सपो पांच दिनों की जगह छह दिनों का होगा। इसका फायदा ग्राहकों के साथ-साथ स्टाॅल संचालकों को भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर तक मोरहाबादी मैदान में लगनेवाले एक्सपो में इस बार ऑटोजोन और पिंक हैंगर मुख्य आकर्षण होंगे।
डीलर्स मीट को संबोधित करते सिटी एसपी अनूप बिरथरे मौजूद जूनियर चैंबर के अन्य सदस्य।
इस अवसर पर कंपनियों के प्रतिनिधियों के अलावा चैंबर की मनीष टांटिया, आनंद धानुका, संजीव तुलस्यान, गौरव माहेश्वरी, मनीष रामसिसरिया, दामोदर अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, अनंत जैन, अनूप अग्रवाल, विजय पटेल, दीपक अग्रवाल, बिमल जेजानी, नारायण मुरारका, प्रदीप सोढ़ानी, अनिल अग्रवाल, प्रतीक जैन, नवनीत खेतान, मोहित वर्मा, सुरेश पोद्दार, संतोषी मुरारका, बीणा अग्रवाल, अनुराधा वर्मा, नीतेश अग्रवाल, अतुल मोदी, शिवी तनेजा, ऋषि बग्गा, मनीष चितलांगिया, आलोक गोयल, निखिल मोदी, नीरज पोद्दार, देवेश जैन, गौरव अग्रवाल, आशीष माहेश्वरी आिद शामिल हुए।
डीलर्स में हुए शामिल
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सिद्धार्थ जायसवाल और सौरभ शाह ने बताया कि पहली बार बनाया जा रहा पिंक हैंगर महिला ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इस हैंगर में रांची के अलावा अन्य राज्यों की महिलाओं द्वारा स्टाॅल लगाए जा रहे हैं। इनमें महिलाओं और बच्चों से जुड़ी चीजें उपलब्ध होंगी। इनमें कपड़े, जूते, खिलौने, पेंटिंग, होम डेकोर के उत्पादों के अलावा घरेलू सामान भी मिलेंगे। मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि डीलर