- Hindi News
- ग्राम स्वराज मंच का प्रमंडलीय कार्यक्रम डालटनगंज में
ग्राम स्वराज मंच का प्रमंडलीय कार्यक्रम डालटनगंज में
रांची | ग्रामस्वराज मंच की बैठक सोमवार को आरोग्य भवन में हुई। इसमें 20 सितंबर को मंच का प्रमंडलीय कार्यक्रम डालटनगंज में आयोजित करने का निर्णय हुआ। इसमें स्वच्छ विधानसभा और सशक्त विधानसभा का नारा देते हुए गांव-गांव में जन जागरण अभियान चलाने पर चर्चा हुई। विकास भारती के सचिव अशोक भगत मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में डॉ. हरिशंकर प्रसाद, डॉ. कांति प्रकाश, सुषमा, विनीत चतुर्वेदी, सिद्धांत, परमेश्वर चौधरी, देवी दयाल मुंडा, गोपा मिंज अादि मौजूद थे। जानकारी सुजीत गोस्वामी ने दी।