पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट ने पूछा गिफ्ट की जमीन पर कैसे बना रहे होस्टल

कोर्ट ने पूछा गिफ्ट की जमीन पर कैसे बना रहे होस्टल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | हाईकोर्टने राज्य सरकार को यह बताने को कहा है कि गिफ्ट की जमीन पर चान्हो में किस प्रकार नर्सिंग होस्टल का निर्माण किया जा रहा है। कोर्ट ने यह आदेश अंजुमन इस्लामिया मस बानो की एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिका में प्रार्थी की ओर से बताया गया है कि वर्ष 1938 में स्थानीय राजा ने साढ़े दस एकड़ जमीन मुसलमानों को गिफ्ट दी थी जिस पर मुहर्रम समेत अन्य कई कार्यक्रम होते हैं। अब सरकार ने यहां नर्सिंग होस्टल बनाने का काम शुरू कर दिया है। कोर्ट ने इस पर सरकार से जानकारी मांगी है। साथ ही प्रार्थी को भी दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी।