पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट ने मांगी शेल्टर होम की स्थिति की जानकारी

कोर्ट ने मांगी शेल्टर होम की स्थिति की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | हाईकोर्टने सरकार को बच्चों के पुनर्वास के लिए बनाई जा रहीं शेल्टर होम की स्थिति की जानकारी देने का एक और मौका दिया है। इस संबंध में कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान सरकार से पूछा था कि चाइल्ड ट्रैफिकिंग रोकने और ट्रैफिकिंग के शिकार हुए बच्चों के पुनर्वास के लिए क्या उपाय किए गए हैं। सोमवार को एक्टिंग चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस पीपी भट्ट की खंडपीठ ने इस मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की, जिसमें जवाब देने के लिए सरकार ने समय की मांग की। कोर्ट ने सरकार के आग्रह को मंजूर करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।