रांची. राजधानी के चर्चित प्रीति हत्याकांड के आरोपी अजीत कुमार ने अब मुआवजे की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर उसने पुलिस पर गलत तरीके से उसे गिरफ्तार किए जाने और अकारण न्यायिक हिरासत में रखने का आरोप लगाया है और इस गलती के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है। प्रार्थी के अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केवल अजीत को गिरफ्तार किया बल्कि उसे अपराधी साबित करने के लिए झूठे सबूत भी तैयार किए।
उल्लेखनीय है कि इस मर्डर केस में पुलिस ने प्रीति नामक लड़की की हत्या के मामले में अजीत समेत तीन अन्य को हत्या का आरोपी बनाया था। आरोपियों को तीन माह तक जेल में भी रखा गया। बाद में जिस लड़की की हत्या का मुकदमा चलाया जा रहा था वह लड़की स्वयं हाजिर हो गई। बाद में पुलिस ने जांच में पाया कि जो शव पुलिस को मिला था वह किसी दूसरी महिला का था, प्रीति का नहीं। पुलिस ने इस मामले में जांच की गड़बड़ी स्वीकार की थी। इसके बाद अजीत कुमार को जेल से रिहा कर दिया गया। अब अजीत ने पुलिस की गलती के चलते हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की गुहार कोर्ट से लगाई है।