- Hindi News
- प्रेम मित्तल बने उद्योग व्यापार मंडल के मंत्री
प्रेम मित्तल बने उद्योग व्यापार मंडल के मंत्री
रांची | भाजपासह व्यवसायी नेता प्रेम मित्तल को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इस आशय की जानकारी मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने दी। इसके पहले भी मित्तल मंडल के मंत्री रह चुके हैं। कूरियर एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष प्रेम मित्तल चैंबर समेत कई व्यावसायिक संगठनों के उच्च पदों पर रह चुके हैं। रांची के कई व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।