चकाचक होगा मेन रोड
शहरकी लाइफ लाइन मेनरोड को चकाचक होगा। इसे बेहतर और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनेगा। बारिश के दिनों में जल जमाव की समस्या से निपटने के लिए नालियां बनाई जाएंगी। साथ ही ओवरब्रिज का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग इसपर 18.25 करोड़ रुपए खर्च करेगा। मिली जानकारी के अनुसार मेनरोड करीब 80 फीट चौड़ा है। इसके दोनों किनारे फुटपाथ के नीचे नालियां बनेंगी। नालियां साढ़े तीन फीट चौड़ी और चार फीट गहरी होंगी। फुटपाथ के बनने से आम लोगों को राहत मिलेगी, वहीं वाहन चलाने वालों को भी सहूलियत होगी।
नहींदिखतीं नालियां
वर्तमानमें मेनरोड में कहीं नाली है, तो कही दिखाई ही नहीं देतीं। इसकी वजह से सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के दिनों में होती है। तब नालियों का कचरा सड़क पर जाता है। वहीं फुटपाथ नहीं होने से पैदल चलने वाले और वाहन सवार दोनों को दिक्कतें होती हैं। इसकी वजह से दौड़ने की बजाय वाहन रेंगते नजर आते हैं। दोनों ओर नालियों के बनने से स्थायी दुकानदारों को भी सुविधा होगी। वहीं फुटपाथ दुकानदारों को भी लाभ होगा। फुटपाथ के बनने के बाद सड़क किनारे अतिक्रमण से भी छुटकारा मिलेगा।
मेनरोड स्थित ओवरब्रिज का भी जीर्णोद्धार होगा। इसकी मरम्मत के लिए भी पीडब्ल्यूडी ने मंजूरी दी है। ओवरब्रिज की वर्तमान स्थिति यह है कि ब्रिज के नीचे कई जगहों पर सीमेंट पूरी तरह से गायब हो गया है। ब्रिज में लगे सरिया बाहर जंग खाते नजर आते हैं। लंबे समय से इस ब्रिज की मरम्मत सही तरीके से नहीं हो सकी है।
जर्जर हो रहा है ओवरब्रिज
योजनाओं के लिए निकाला जा रहा है टेंडर
टेंडरकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर फाइनल होने के बाद अगले 11 महीनों में काम पूरा होगा। मेनरोड की स्थिति बदलेगी। इससे लोगों को ज्यादा सहूलियत होगी।
जेपीसिंह, कार्यपालकअभियंता पथ निर्माण
कुल खर्च
इन कार्यों को िदए जाएंगे अंतिम रूप