आज अलॉट होगा रिम्स हॉस्टल
रिम्स में शनिवार की सुबह से देर शाम तक हॉस्टल खाली कराने और वेरिफिकेशन का काम चलता रहा। पीजी छात्र सुबह से ही अलाॅटमेंट के लिए निदेशक सेल में उपस्थित रहे। मजिस्ट्रेट संजीव लाल सुबह रिम्स पहुंचे और हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने हाॅस्टल नंबर 5 और 6 का निरीक्षण किया। रिनपास के निदेशक डॉ. अमोल रंजन और कांके विधायक डॉ. जीतूचरण राम भी निरीक्षण के लिए पहुंचे।
दिनभर रिम्स में गहमा-गहमी रही। सीएम रघुवर दास ने रिम्स मामले का जल्द निपटारा कर पढ़ाई पटरी पर लाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सेशन लेट नहीं होने देना चाहिए। रिम्स प्रबंधन के अनुसार रविवार को पहले पीजी के छात्रों काे हाॅस्टल अलॉट किया जाएगा। उसके बाद एमबीबीएस के छात्रों को हॉस्टल मिलेगा।
कियावेरिफिकेशन
रिम्सनिदेशक डॉ. एसके चौधरी ने कहा कि शनिवार को हमने दिनभर हॉस्टल के कमरों का वेरिफिकेशन किया है। रविवार को कमरे अलॉट किए जाएंगे। अभी किसी भी कमरों में ताला नहीं लगाया गया है।
आदिवासी छात्र संघ ने मुख्यमंत्री से रिम्स हॉस्टल प्रकरण में कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को संघ ने जुलूस निकाला और अलबर्ट एक्का चौक पर सीएम का पुतला दहन किया। संघ के उपाध्यक्ष सुशील उरांव ने कहा है कि रिम्स में हुई मारपीट की घटना में सिर्फ आदिवासी छात्रों को ही आरोपी बनाया जा रहा है और एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। मारपीट में दोनों पक्ष के छात्र शामिल थे। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले छात्रों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
मजिस्ट्रेट संजीव लाल ने रिम्स प्रबंधन से पीजी हॉस्टल में छात्रों और कमरों का विवरण मांगा। प्रबंधन ने उन्हें बताया कि हॉस्टल नंबर 4, 5, 6 के 40 कमरों में अवैध कब्जा है। मजिस्ट्रेट ने दोपहर तीन बजे तक हॉस्टल नंबर 5 और 6 के 20 कमरों को खाली कराकर उनमें ताला लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने हॉस्टल नंबर चार का निरीक्षण रविवार को करने की बात कही। हालांकि रिम्स प्रबंधन ने देर रात तक ही हाॅस्टल खाली कराया और ही ताले लगवाए। रिम्स प्रबंधन के अनुसार इन कमरों में ऐसे छात्र भी हैं, जिन्होंने आवंटन के लिए आवेदन दिया है। इसलिए उन्हें रविवार को हटाने के बारे में सोचा जाएगा।
रिम्स में हॉस्टलों का निरीक्षण करते मजिस्ट्रेट और विधायक के साथ निदेशक।
सीएम से लगाई गुहार
भाजपाकार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता दरबार में रिम्स के करीब एक दर्जन स्टूडेंट्स पहुंचे थे। उन्होंने सीएम से सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया। कहा कि उन्हें धमकी दी जा रही है। धमकी देनेवालों को रिम्स निदेशक का भी शह मिल रहा है। इन छात्रों ने कहा कि वे संस्थान में हो रही दबंगई से डरेंगे नहीं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि दो-तीन दिनों में उनकी समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।