पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबीटी में रांची दूसरे स्थान पर

डीबीटी में रांची दूसरे स्थान पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| झारखंडमें ऑनलाइन पेंशन भुगतान के डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) में रांची दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। झारखंड एनआईसी के पेंशन बेवपोर्टल ने यह सूची जारी की है। अफसरों ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मार्च में रांची को पूरे राज्य में नंबर वन बनाना है। एसडीओ सह नोडल अफसर अमित कुमार ने कहा कि डीसी विनय कुमार चौबे और सभी सीओ के प्रयास के कारण ही हमें यह सफलता मिली है। जिले में अभी तक कुल 73 हजार 232 पेंशनधारियों के नाम को ऑनलाइन इन रोल्ड किया जा चुका है। इनमें से 23 हजार लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन की राशि को भेज दी गई है। यानी इतने लोगों को डीबीटी का लाभ मिल रहा है। वहीं, डीबीटी भुगतान में हजारीबाग प्रथम स्थान पर है।