धौनी फैंस क्लब ने मिठाई बांटी
रांची | भारतीयक्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के पिता बनने पर रांची में जमकर खुशी मनाई जा रही है। धौनी फैंस क्लब की ओर से शनिवार को अलबर्ट एक्का चौक पर मिठाइयां बांटी गई। क्लब के अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने धौनी को शुभकामनाएं देते हुए जच्चा बच्चा की सलामती की कामना की। मौके पर उपस्थित अन्य सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई बांट कर खुशियां मनाई।