पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर | रांची

सिटी रिपोर्टर | रांची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | रांची

कोकर स्थित डिस्टलरी तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम पर सिर्फ राजनीति हुई है। नगर निगम चुनाव के बाद स्थानीय पार्षद (वर्तमान में डिप्टी मेयर) संजीव विजयवर्गीय ने पहली बार 2009 में तालाब के सौंदर्यीकरण का मामला उठाया था। इसके बाद तात्कालीन मेयर रमा खलखो तालाब का सौंदर्यीकरण कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन निगम बोर्ड के पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी डीपीआर नहीं बना। इस बीच निगम अधिकारी हर बोर्ड की बैठक में डिस्टलरी तालाब के सौंदर्यीकरण कराने का आश्वासन देते रहे। लोगों ने कहा है कि डिस्टलरी को तालाब का स्वरूप नहीं दिया गया तो आसपास के क्षेत्र में जलस्तर काफी नीचे चला जाएगा। इसलिए अब डिस्टलरी को बचाने के लिए लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।