पानी रे पानी तेरी बर्बादी कैसी
रांची | कोकरपुल के पास शनिवार की सुबह में जलापूर्ति पाइप के फटने से हजारों गैलन पानी बर्बाद हो रहा है। पानी का प्रेशर इतना तेज है कि वहां से एक छोटी नदी निकल पड़ी है। बूटी जलागार की इस पाइप लाइन से दीपाटोली, कोकर, सिरमटोली, बहूबाजार आदि जगहों पर पेयजल की आपूर्ति होती है। यहां अक्सर पाइप टूटी रही है।