पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री से मिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, दिया ज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, दिया ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची|दक्षिण छोटानागपुरपेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राजधानी आसपास के पेट्रोल पंपों पर लगातार लूट की घटना गिरती कानून व्यवस्था प्रशासनिक विफलता के प्रति विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात की। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्र, सचिव नीरज भट्टाचार्या, प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष अशोक सिंह महासचिव कमल सिंह ने सीएम को दिए ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि इन घटनाओं के कारण पेट्रोलियम डीलर्स में असुरक्षा की भावना घर कर गई है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि घटना की पुनरावृति हो इसके लिए सार्थक कदम उठाए जाएंगे।