- Hindi News
- खुद के पिस्तौल से ही हुई थी हत्या : पुलिस
खुद के पिस्तौल से ही हुई थी हत्या : पुलिस
25जनवरी को डोरंडा थाना के घाघरा गोसाईं टोली में राज कच्छप नामक युवक की हत्या के लिए उसका ही पिस्तौल इस्तेमाल हुआ था। घटना की शाम राज कच्छप अपने साथ एक पिस्तौल लाया था। वह संदीप तिर्की की हत्या करने के उद्देश्य से घाघरा के गोंसाईटोला में अपने मामा के घर आया था। जमीन विवाद के मसले पर बातचीत के दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। राज ने संदीप पर पिस्तौल तान दी। संदीप बचने के लिए पिस्तौल छीनने लगा, इसी क्रम में गोली चल गई जो राज को लगी। मौके पर ही राज की मौत हो गई थी। इस हत्या में शामिल रहने के आरोप में पुलिस ने संदीप तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। इससे पहले नीलू गाड़ी और निरंजन गाड़ी को गिरफ्तार किया गया है।
रिमांड में पूछताछ में आरोपी ने कहा: आरोपी संदीप तिर्की ने शनिवार को पुलिस को बताया कि वह राज की हत्या नहीं करना चाहते थे। राज उनका भी दोस्त था। सभी मिलजुल कर जमीन का कारोबार करते थे। राज ही उसकी हत्या के इरादे से पिस्तौल लेकर आया था।
^हत्या मामले की जांच चल रही है। संदीप का बयान लिया गया है। संदीप ने कहा है कि राज की हत्या नहीं करना चाहता था। छीना झपटी में गोली चल गई जो राज को लगी। पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। निशामुर्मू, डीएसपी, हटिया