पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्थानीय नीति नहीं बनी, तो शुरू होगा आंदोलन : मोर्चा

स्थानीय नीति नहीं बनी, तो शुरू होगा आंदोलन : मोर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय नीति बनाने की मांग को लेकर संयुक्त सदान संघर्ष मोर्चा की ओर से शनिवार को राजभवन के समक्ष धरना दिया गया। इसके बाद मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जब तक स्थानीय नीति नहीं बनती है तबतक तृतीय और चतुर्थ वर्ग में नियुक्ति नहीं की जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य में बहुमत की सरकार है, ऐसे में स्थानीय नीति बना कर सरकार यहां के सदानों को उनका हक और अधिकार दें। डॉ. त्रिवेणी नाथ साहू ने कहा कि जब तक स्थानीय नीति नहीं बनती है तब तक बेरोजगारी दूर नहीं होगी। अगर शीघ्र ही सरकार स्थानीय नीति नहीं बनाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। शीतल ओहदार ने कहा कि संयुक्त बिहार से झारखंडियों की उपेक्षा हो रही है। इस कारण ही केन्द्र सरकार ने झारखंड को अलग राज्य बनाया है। इसके बाद भी यहां के स्थानीय लोगों को नौकरी में तब्ज्जो नहीं मिली। अब भी स्थानीय नीति नहीं बनती है तो सड़क पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना कार्यक्रम में रोहित कुमार, सुभाष साहू, संजय महतो, सुनील महतो, आदित्य पटेल, बिहारी महतो, अनिमा तिग्गा, आनंद कुमार, दीपक साहू, महेंद्र साहू, संतोष महतो, श्रवण अग्रवाल, दीपक साहू, कृष्णा उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।