दो मोबाइल चोर गिरफ्तार
रांची|लालपुर थानापुलिस ने मोबाइल चोरी करनेवाले गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी दिनेश कुमार सोनी उर्फ निलेश कुमार सोनी और अमित कुमार सोनी के पास से पुलिस को एक सफेद एक्टिवा और दो मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस ने बताया कि छह दिसंबर 2014 की हुई चोरी में दोनों की सहभागिता थी।