पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेल्थ रिपोर्टर | रांची

हेल्थ रिपोर्टर | रांची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थ रिपोर्टर | रांची

रिम्स में निदेशक की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार उम्र सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें निदेशक की नियुक्ति के लिए अधिकतम सीमा 57 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का प्रस्ताव है। जल्द ही इसपर कैबिनेट की अनुमति ली जाएगी। ऐसा रिम्स निदेशक के लिए योग्य उम्मीदवारों के नहीं मिलने के कारण किया जा रहा है। कैबिनेट की अनुमति के बाद निदेशक की नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। सीएम ने भी जल्द निदेशक की नियुक्ति का निर्देश दिया है।