शराब जब्त, सात गिरफ्तार
उत्पादविभाग के सहायक आयुक्त के निर्देश पर रांची जिले के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा कर रहे थे। शर्मा ने बताया कि बरियातू, पंडरा, काठीटांड़, नगड़ी, पिस्का मोड़, खूंटी रोड, बीजूपाड़ा, खलारी, बेड़ो, इटकी मांडर में चार टीमें बनाकर एक साथ छापेमारी की गई। इसमें विभिन्न जगहों से कुल 58.8 लीटर विदेशी शराब, 45 लीटर बीयर, 32 लीटर देसी शराब छह लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। इसके साथ ही दावत होटल बरियातू रोड से कच्छू थापा, गुप्ता होटल पंडरा से रामावतार गुप्ता, नेता होटल नगड़ी से संदीप कुमार, पिस्का नगड़ी से गुरु उरांव, संतोष होटल बीजूपाड़ा से राजेश मुंडा, खलारी से प्रफुल्लित लकड़ा रोल मॉडल नगड़ी से गोविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में इंस्पेक्टर विमला लकड़ा, सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश तांती, प्रदीप शर्मा, रजनीश कुमार, झमन कुजूर राजनाथ सिंह आदि शामिल थे।