हरमू हीरोज पहुंचा फाइनल में
रांची | हरमूमैदान में प्रीमियर लीग क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में हरमू हीरोज ने बिरसा बॉम्बर्स को 97 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हरमू ने पहले खेलकर छह विकेट पर 170 रन बनाए। सूरज ने 86, भास्कर ने 40 रन जोड़े। अकरम दो, प्रशांत-मेहताब ने एक-एक विकेट लिए। बिरसा टीम 73 रन पर सिमट गई। इसमें राजोहरि ने 25, प्रीतम ने 16 रन बनाए। हरमू के सुशांत-सौरभ ने 3-3 विकेट लिए। सूरज मैन आॅफ मैच रहे।