पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबॉल कैंप में सुमित्रा चयनित

फुटबॉल कैंप में सुमित्रा चयनित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुटबॉल कैंप में सुमित्रा चयनित

रांची | झारखंडकी अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला फुटबॉलर सुमित्रा मरांडी का चयन भारतीय महिला फुटबॉल कैंप के लिए हुआ है। दुमका निवासी सुमित्रा को यूपी में 12 फरवरी को रिपोर्ट करनी है। वह इस समय केरल में नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने गई हैं। हालांकि वहां झारखंड महिला फुटबॉल टीम ग्रुप स्टेज के पहले दोनों मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई है। सुमित्रा इससे पहले कई बार भारतीय महिला सीनियर और जूनियर टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वह सैफ गेम्स में भी भारतीय टीम की ओर से खेल चुकी हैं। सुमित्रा ने भारतीय टीम के साथ फ्रांस, बांग्लादेश, कोरिया का दौरा भी किया है। उनके चयन पर जेएफए के गुलाम रब्बानी, सीएए के हलीमुद्दीन, आशिष बो, साई प्रभारी सुशील वर्मा ने खुशी जताई।