- Hindi News
- 230 के जवाब में झारखंड 387 रन के साथ मजबूत
230 के जवाब में झारखंड 387 रन के साथ मजबूत
रणजी ट्रॉफी ग्रुप-सी मैच में दूसरे दिन शनिवार को झारखंड ने एसपी गौतम के शानदार शतक की मदद से सर्विसेज के खिलाफ अपने को मजबूत किया। सर्विसेज के 230 के जवाब में पहली पारी में स्टंप्स तक झारखंड का स्कोर दस विकेट पर 387 रन रहा। शनिवार को एसपी गौतम ने अपने निजी स्कोर 26 रन से आगे खेलते हुए 217 गेंद पर 150 रन जड़े। उनके साथ खड़े आरआर सिंह ने 39 गेंद का सामना करते हुए 22 रन ठोंके। गौतम को सुमित ने रजत पालीवाल के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। सिंह का विकेट सूरज यादव को अंशुल गुप्ता की मदद से मिला।
सौरभ तिवारी खाता भी नहीं खोल सके। तिवारी को सूरज ने अंशुल के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद इशांक जग्गी ने बल्ले से बेहतरीन खेल दिखाते हुए 63 रन बनाए। हालांकि इस स्कोर तक पहुंचने के लिए उन्होंने 121 गेंदें खेलीं। जग्गी अच्छा खेल ही रहे थे कि रोशन राज की एक शानदार गेंद पर नकुल को कैच दे बैठे। कुमार देवब्रत और कौशल सिंह को भी रोशन राज ने नकुल के हाथों कैच करवाकर सस्ते में पवेलियन भेजा। टेल कहे जाने वाले और तेज गेंदबाज वरुण एरोन का बल्ला जमकर चला। हालांकि वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 83 गेंद पर शानदार 48 रन की पारी खेली। वह सूरज के थ्रो पर रनआउट हुए। शहबाज नदीम ने 14 रन बनाए। झारखंड ने 108.3 ओवर खेले। सर्विसेज के सूरज और रोशन ने 3-3 विकेट लिए।
\\\"रनिंग बिटविन विकेट\\\' रहा खराब
सर्विसेजके खिलाफ भले ही झारखंड ने 387 रन बनाए लिए हों, लेकिन उसके छह खिलाड़ियों की रनिंग काफी खराब रही। एसपी गौतम जिसने 150 रन बनाए, लेकिन रन आउट हो गए। इसके अलावा आरआर सिंह, सौरभ तिवारी, इशांक जग्गी, कुमार देवब्रत और कौशल सिंह भी पिच पर बेहतर नहीं दौड़ सके।