- Hindi News
- नेशनल गेम्स : झारखंड पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में
नेशनल गेम्स : झारखंड पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में
35वें राष्ट्रीय खेलों में झारखंड पुरुष हॉकी टीम शनिवार को यूपी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। झारखंड के नोयल डोडराय, इनोसेंट कुल्लू, अनिल खाखा ने गोल दागे। टीम प्रशिक्षक बी. महापात्रा ने बताया कि टीम संतुलित है। खिलाड़ियों का प्रयास रहेगा कि फाइनल में स्थान पक्का करें। झारखंड टीम की इस जीत पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष समेत संघ के कई और सदस्यों ने अगले राउंड में जाने के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
उधर, झारखंड लॉन बॉल खिलाड़ियों ने अच्छा खेलते हुए शनिवार को पदक की उम्मीद बढ़ा दी। वीमेंस फोर के पहले राउंड में रूपा रानी, कविता, फरजाना सरिता ने केरल को 31-6 से हराया। मेंस ट्रिपल में चंदन सिंह, दिनेश, सुनील बोदरा ने केरल को 37-3 से हराया। इसके अलावा वीमेन सिंगल्स में लवली चौबे ने केरल की सुजाता कामथ को 21-3 से हराया। मेंस पेयर्स में कृष्णा आलोक ने केरल के डॉ. कुमार डॉ. जोश टीपी को 21-8 से मात दी।