खाद्य तेलों दालों के भाव घटे
रांची | बीतेसप्ताह खाद्य तेलों प्रमुख दालों की आवक सस्ती पड़ने से रांची थोक जिंस बाजार में भाव में नरमी रही। वहीं, चीनी और चावल के भाव स्थिर रहे। समीक्षाधीन सप्ताह में पाम आॅयल 100 रुपए और सोया आयल 75 रुपए प्रति टीन तक सस्ते हुए। वहीं, अरहर दाल 300 रुपए, उड़द दाल 200 रुपए और मूंग दाल 250 रुपए प्रति क्विंटल तक सस्ती हुई। चीनी और गुड़ के भाव पूरे सप्ताह स्थिर पड़े रहे। हालांकि बीते सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस में चने में मांग निकलने के कारण हल्की तेजी रही।