आवक बढ़ने से आलू सस्ता
रांची | पिछलेतीन दिनों में आलू 200 रुपए क्विंटल तक सस्ता हो गया है। कारोबारियों ने बताया कि यूपी बंगाल से आवक बढ़ने ऊंचे भाव पर मांग कम निकलने के कारण आलू के भाव में नरमी आई है। बीते सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शनिवार को कुल 13 गाड़ी आलू की आवक रही। इस दिन सफेद आलू 2000 रुपए और लाल आलू 2000 क्विंटल बिका। आलू-प्याज के कारोबारी संजय साहू ने बताया कि आलू की आवक बढ़ी हैै। मांग भी ज्यादा नहीं है। ऐसे में भाव में और नरमी संभव है। इधर खुदरा बाजार में भाव आसमान पर है और जमाखोरी जारी है।
सब्जीके भाव रहे स्थिर : बीतेसप्ताह थोक मंडियों में सब्जियों के भाव में स्थिरता रही। मांग सामान्य बनी रही। रविवार को थोक मंडी में कुंदरी 6 से 8 रुपए, भिंडी 13 से 15 रुपए, शिमला मिर्च 45 से 50 रुपए, टमाटर 30 से 32 रुपए, लौकी 6 से 7 रुपए, करैला 18 से 20 रुपए, टोटी 15 से 18 रुपए, फुल गोभी 25 से 30, बंधा 12 से 16 रुपए, हरी मिर्च 40 से 45, बिन्स 25-30, बोदी 15 रुपए और बैंगन 10 से 15 रुपए प्रति किलो तक बिके।