राजधानी में खुला वुल हाउस मार्ट
रांची| राजधानीमें ब्रांडेड कपड़े के उत्पादों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वुल हाउस मार्ट की ओपनिंग की गई है। होटल रेडिशन ब्लू के सामने इस शो रूम का उद्घाटन रविवार को स्थानीय विधायक सीपी सिंह ने किया। मौके पर शो रूम के संचालक मदन सेन कुजारा ने बताया कि शोरूम लगभग 4500 वर्ग फीट में फैला है। यहां पर यूएस पोलो, लिवाइस, ली, रेंगलर, पार्क एवेन्यू, मोंटी कार्लो, पीटर इंग्लैंड, ड्यूक, पैन अमेरिका सहित अन्य कंपनियों के उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। शो रूम में पुरूषों के लिए जीन्स, ट्राउजर, टी शर्ट, कुर्ता सेट, शेरवानी, इंडो वेस्टर्न वियर, विंटर के लिए स्वेटर, ब्लेजर, सूट्स, जैकेट, शर्ट उपलब्ध हैं। वहीं महिलाओं के लिए सलवार सूट, कुर्ती ड्रेस, जींस, लेगिंग, इनर वियर, वुलेन लेडीज टॉप, शॉल आदि उपलब्ध है। मौके पर सत्यनारायण सिंह सहित, विकास सिंह अन्य उपस्थित थे।