सोना 900 रुपए उतरा चांदी 1000 रुपए गिरी
विदेशीबाजारों में सोने-चांदी में लगातार चौथे सप्ताह आई नरमी का दबाव पूरे देश में रहा। इसके असर से रांची सराफा बाजार में बीते सप्ताह जेवराती सोना 900 रुपए उतरा। रविवार को यह 200 रुपए उतर कर 25800 रुपए प्रति दस ग्राम पर गया। जबकि, चांदी हफ्ते भर में 1000 रुपए फिसली। रविवार को यह 500 रुपए फिसलकर 43000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
स्थानीय सराफा जानकारों ने बताया कि सप्ताह के दौरान अमेरिकी शेयर बाजारों की तेजी तथा दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डाॅलर की मजबूती से सोने पर दबाव देखा गया। लेकिन, सबसे ज्यादा असर अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका का पड़ा है।
खरीदारी का सही समय
सोना
सोमवार26700
बुधवार 26200
रविवार 25800
चांदी
सोमवार44000
बुधवार 44000
रविवार 43000
सोने-चांदी की चाल