झारखंड के लोग जल्द लौटेंगे
भास्कर न्यूज नेटवर्क|रांची/श्रीनगर/जम्मू
जम्मू-कश्मीरमें झारखंड के 459 लोग फंसे हुए हैं। इनमें हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, साहेबगंज के लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर वहां गई आपदा प्रबंधन की टीम ने इन सभी लोगों की पहचान कर ली है। श्रमायुक्त मनीष रंजन के नेतृत्व में टीम ने इन सभी को सुरक्षित लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। हेलिकॉप्टर से उन्हें बारी-बारी कर जम्मू या दिल्ली भेजा जा रहा है। वहां से उन्हें ट्रेन द्वारा झारखंड भेज दिया जाएगा। इस पूरी कवायद में सेना, एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव एपी सिंह पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। टीम में आपदा प्रबंध के उप सचिव रतन कुमार गुप्ता, एसपी एनके मिश्र, डीएसपी दिनेश महतो सहित श्रम विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
इधर, जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह अचानक हुई बारिश से करीब तीन घंटे तक राहत का काम रुका रहा। घने बादलों अंधेरे की वजह से किसी भी हेलिकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी। दिन में 11 बजे के बाद बारिश थमने पर सभी टीमें फिर से बचाव कार्य में जुट पाईं। सेना ने अब तक करीब दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है। उधर, हेलिकॉप्टरों पर पथराव राहत बलों पर हमलों के मद्देनजर जम्मू से सशस्त्र पुलिस श्रीनगर भेजी गई है।
शनिवार को झारखंड सरकार की रेस्क्यू टीम ने कश्मीर में झारखंड के फंसे सैकड़ों लोगों को बचाया। शनिवार तक इस टीम ने 400 लोगों को बचाया। रविवार को भी 59 लोगों को बचाया गया। इन लोगों को वापस झारखंड लाने का काम किया जा रहा है। बचाव कार्य अब भी जारी है।\\\'\\\'
संजयश्रीवास्तव, सलाहकार,आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड
झारखंड सरकार आज जम्मू भेजेगी 40 हजार कंबल
रांची|राज्यसरकार बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए 40 हजार कंबल भारतीय वायु सेना के विमान से सोमवार को जम्मू भेजेगी। सरकार ने 35 हजार कंबल खरीदे हैं। झामुमो नेताओं ने भी सीएम राहत कोष में पांच हजार कंबल जमा कराए हैं। सोमवार की सुबह 10.20 बजे सीएम रांची समाहरणालय से ट्रकों को एयरपोर्ट के लिए रवाना करेंगे।
जम्मू में ढाई हजार सड़कें टूटीं राष्ट्रीय राजमार्ग 10 दिन से बंद
जम्मू|जम्मूकश्मीर में आई बाढ़ की वजह से राज्य में करीब 2,500 सड़कों 163 पुलों को नुकसान पहुंचा है। जम्मू कश्मीर के सड़क भवन मंत्री अब्दुल माजिद वानी ने रविवार क