बंद के पहले दिन नहीं चलीं गािड़यां
नक्सलियोंके झारखंड बंद के पहले दिन रविवार को वाहनों का परिचालन ठप रहा। चतरा के सभी प्रखंडों में गाड़ियां नहीं चलने से लोग परेशान रहे। कोयला ढुलाई भी ठप रही, जिससे लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ। सिमडेगा के भी सभी प्रखंडों में बंद असरदार रहा। ओड़िशा और छत्तीसगढ़ से आने-जाने वाली सभी छोटी-बड़ी गाड़ियां रुकी रहीं। हालांकि रेलवे पुलिस की चौकसी के कारण रेल यातायात सामान्य रहा। मेदिनीनगर लातेहार में भी आवागमन ठप रहा। टोरी के हिंडालको की बॉक्साइट साइडिंग, जेएसएमडीसी की सिकनी कोलियरी सीसीएल की तेतरियाखांड़ कोलियरी में कामकाज ठप रहा।