शेरघाटी के जज से होगी पूछताछ
आज दर्ज होगा योगेंद्र का बयान
टाइगरग्रुप के सरगना राजकुमार गुप्ता के दिए बयान पर पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव से सोमवार को हजारीबाग पुलिस पूछताछ करेगी। इसके लिए साव को नोटिस जारी कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए गठित टीम साव से पूछताछ करेगी। इसकी माॅनिटरिंग डीएसपी एचएल रवि कर रहे हैं। योगेंद्र साव से क्या-क्या पूछना है, इसके लिए पुलिस ने सवालों की लिस्ट तैयार की है।
इधर एक टीम ने रिमांड पर लिए गए टाइगर ग्रुप के सरगना राजकुमार गुप्ता उसके लेफ्ट हैंड संदीप साव से दूसरे दिन पूछताछ की। हजारीबाग एसपी मनोज कौशिक की देखरेख में पूछताछ हुई। आरोपियों ने अपने पुराने बयानों को ही दुहराया है। जिले के सारे थानेदारों ने साव से जुड़े सभी मामले मुख्यालय को सौंप दिया। योगेंद्र साव के रिश्ते में चाचा केदार साव हत्याकांड की भी स्टडी की जा रही है।
पूछताछ से नई बातें आएंगी सामने : एसपी
एसपीमनोज कौशिक ने कहा कि रिमांड पर लिए गए आरोपी वही पुरानी बयानों को दुहरा रहे हैं। योगेंद्र से पूछताछ होगी तभी कुछ नई बातें सामने आएंगे। वैसे पुलिस की गठित टीम योगेंद्र साव से पूछताछ करेगी।
रंजीत कोहली का नार्को टेस्ट संभव
रंजीतकोहली उर्फ रकीबुल द्वारा कई सवालों का ठोस जवाब नहीं देेने पर रांची पुिलस उसका नार्को टेस्ट की तैयारी कर रही है। इसके लिए हैदराबाद स्थित फोरेंसिक लैब में आवेदन देगी।
12 सितंबर को मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रविवार को योगेंद्र साव हजारीबाग के हुड़हुडू़ स्थित आवास पहुंच गए हैं। वे सोमवार को पुलिस के समक्ष उपस्थित होंगे। जहां 10 बजे से पूछताछ की जाएगी। रिमांड पर लिए गए टाइगर ग्रुप के राजकुमार गुप्ता से सोमवार को भी पूछताछ की जाएगी। कहा जा रहा है कि सोमवार को दोनों पुलिस के पास होंगे। योगेंद्र और राजकुमार के बयानों का क्रॉस चेक भी होगा वहीं जरूरत होने पर दोनों को सामने भी लाया जा सकता है।
इधर रांची पुलिस ने तीन जजों से 12 सितंबर को पूछताछ की थी, उसकी रिपोर्ट झारखंड हाईकोर्ट को सौंप दी गई है। मालूम हो कि मामले के अनुसंधान पदाधिकारी ने देवघर की सीजेएम वीणा मिश्र, जज पंकज श्रीवास्तव और हजारीबाग के जज नागेश्वर प्रसाद से पूछताछ की थी। तीनों ने रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल से परिचय की बात स्वीकारी है। पुलिस ने तीनों जजों से पूछताछ के दौरान पूछे गए सवाल और उसके जव