पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनचांद के ऑडिशन में 133 ने हिस्सा लिया

सोनचांद के ऑडिशन में 133 ने हिस्सा लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| पहलीआदिवासी फिल्म निमार्ण कंपनी बीर बुरू ओम्पाय मीडिया एंड इंटरटेनमेंट एलएलपी के बैनर तले बन रही फुल लेंथ फीचर फिल्म सोनचांद के लिए गुरुवार को जोहार सहिया कार्यालय, पुराना जेल रोड में अंतिम ऑडिशन हुआ। इसमें गुमला, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद रांची आसपास के कुल 34 कलाकारों ने हिस्सा लिया। दिल्ली से आए कास्टिंग डायरेक्टर रजनीश साहिल ने बताया कि इससे पहले खूंटी में 23, जमशेदपुर में 57 और राउरकेला में हुए ऑडिशन में 19 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई थी। अबतक कुल 133 कलाकारों ने ऑडिशन दिया है। इनमें से चयनित कलाकारों की सूची 20 सितंबर को जारी की जाएगी। सोनचांद के निर्माता वंदना टेटे ग्लैडसन डुंगडुंग ने ऑडिशन के लिए सभी का आभार जताया है। वहीं निर्देशकीय टीम के रंजीत उरांव विजय गुप्ता ने कहा कि सभी की भागीदारी ने फिल्म निर्माण के प्रयासों को मजबूत बनाया है। सिनेमा को लोकतांत्रिक और बहुरंगी बनाने की जन आकांक्षा को पूरा करने के प्रयास में टीम सोनचांद महीनों से लगी है।