- Hindi News
- चेक गणराज्य के राजदूत ने किया एचईसी का दौरा
चेक गणराज्य के राजदूत ने किया एचईसी का दौरा
एचईसीके विकास में चेक गणराज्य की कंपनियां सहयोग करेंगी। इन कंपनियों ने व्यापारिक हितों की वृद्धि की संभावना को ध्यान में रखते हुए यह आश्वासन एचईसी प्रबंधन को दिया। इस सिलसिले में चेक गणराज्य की एक उच्चस्तरीय टीम ने बुधवार को एचईसी का दौरा किया। टीम का नेतृत्व भारत में चेक राज्य के राजदूत मिलोस्लाव स्टैस्क ने किया। टीम में अन्य सदस्य सर्वश्री जीरी जैनीकेक (दूतावास के वाणिज्य प्रभारी), इवान कामेनिक (प्रतिनिधि, ट्रेड प्रमोशन एजेंसी, चेक व्यापार), जारोस्लव इरा (प्रबंध निदेशक, दूसन स्कोडा पावर इंडिया), रॉबिन ओझा (प्रबंध निदेशक, विटकोवाइस इंडिया पावर), जारोमिर इवानेक (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, हुटनी प्रोजेक्ट, फ्राइडेक मिस्टेक), ब्लादिमीर हैवलिसेक (प्रबंध निवेशक, वीएस सर्विसेज प्लेजेन एडं वाई), मिरोस्लव कोजिसेक (वाणिज्यिकी निवेशक, एयरक्राफ्ट इंडस्ट्रीज) शामिल थे।
मालूम हो कि चेक की टीम भारी उद्योग एवं ऊर्जा के क्षेत्र में चेक कंपनियों के अफसरों के साथ दौरा करने का निर्णय लिया था। टीम के साथ एचईसी के सीएमडी विश्वजीत सहाय समेत अन्य अफसरों ने बैठक की। उच्चस्तरीय बैठक के दौरान एचईसी के बारे में संक्षिप्त फिल्म दिखाई गई। चेक राजदूत ने आशा प्रकट की कि चेक गणराज्य की विभिन्न कंपनियां एचईसी एवं अपने व्यापारिक हितों मे वृद्धि हेतु कदम से कदम मिलाकर चलंेगी।