पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुठभेड़ में जवान शहीद, कमांडेंट जख्मी

मुठभेड़ में जवान शहीद, कमांडेंट जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुठभेड़ में जवान शहीद, कमांडेंट जख्मी

घाटशिला | चेकामपहाड़ी पर बुधवार की सुबह नक्सलियों तथा सीआरपीएफ जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में कोबरा का एक जवान विकास सूत्रधार( 25 वर्ष) शहीद हो गया, जबकि असिस्टेंट कमांडेंट आलोक कुमार जख्मी (35) हो गए। दोनों को हेलिकॉप्टर से रांची अपोलो लाया गया जहां विकास को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के एसएसपी एवी होमकर, एसपी (अभियान) शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल दल बल के साथ बाइक से पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि चेकाम के निकट पहाड़ी पर नक्सलियों के बंकर होने की गुप्त सूचना मिलने पर पश्चिम बंगाल के कोबरा जवानों ने छापामारी अभियान चलाया था। वहां नक्सलियों तथा जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।