पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट के मामलों को शीघ्र निबटाएं : डीसी

हाईकोर्ट के मामलों को शीघ्र निबटाएं : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीविनय कुमार चौबे ने अधिकारियों को हाईकोर्ट से जुड़े मामलों का निबटारा शीघ्र करने का निर्देश दिया है। लंबित मामलों में हो रहे अनावश्यक विलंब पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इस संबंध में उन्होंने विधि शाखा की अफसर श्वेता गुप्ता से पूछताछ की और पूरी जानकारी ली। वे गुरुवार को अपने कक्ष में बैठक कर रहे थे। नगड़ी, बुढ़मू, इटकी, चान्हो, नामकुम, खलारी और लापुंग के अंचलाधिकारी बैठक से गायब रहे। इनमें अकेले शहर अंचल में 30, एलआरडीसी के यहां सात, डीएएलओ के यहां 22, एसएआर कोर्ट में 18, एसओआर में सात, जीपीएफ में एक, जिला कल्याण पदाधिकारी के यहां तीन, एनआरईपी में तीन, तमाड़ में एक, अपर समाहर्ता के यहां 11, सब रजिस्ट्रार के यहां दो समेत कई अन्य पंचायतों में हाईकोर्ट के मामले लंबित हैं।

नेहरू युवा केंद्र संगठन की बैठक की अध्यक्षता करते डीसी और अन्य पदाधिकारी।

नेहरू युवा केंद्र की जिला परामर्शदातृ समिति की बैठक में डीसी ने संगठन की जिलास्तरीय समिति गठित करने का निर्देश दिया। बैठक में वर्ष 2014-15 की वार्षिक कार्य योजना अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की गई। इसके तहत युवा क्लब विकास कार्यक्रम चार प्रखंडों सोनाहातू, अनगड़ा, रातू और कांके में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा। इसी तरह युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास पर नगड़ी, तमाड़, सिल्ली और रातू प्रखंड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक गांव में युवा क्लब महिला समिति के माध्यम से कार्य होंगे। बैठक में केंद्र के सचिव हनी सिन्हा, डॉ. प्रकाश कुमार झा, ले. कर्नल निर्भय कुमार, मदन कुमार बिरसा, रघुवर सिंह, सरस्वती कुमारी, शमीमा खातून समेत अन्य लोग मौजूद थे।

जिला स्तर पर बनेगी नेहरू युवा केंद्र की समिति