पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में मीडियाकर्मी की मौत

सड़क दुर्घटना में मीडियाकर्मी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची/नामकुम | जोरारमें बीती रात राहुल सिंह (26) नामक मीडियाकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह एक हिन्दी दैनिक अखबार में इवेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार की रात 12 से एक के बीच वह अपनी बुलेट बाइक से जोरार होते हुए आरा गेट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे राहुल सपही नदी पुल के पास गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर नामकुम पुलिस पहुंची। तुरंत गंभीर अवस्था में पुलिस ने रिम्स भेज दिया। रिम्स पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। स्वर्ण रेखा घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। राहुल सिंह टाटीसिलवे थाना के सीधाटोली, महिलौंग के रहनेवाले थे।