मनरेगा के नियोजन अभ्यास पर प्रशिक्षण
रांची | सर्डहेहल में मनरेगा अंतर्गत गहन सहभागी नियोजन अभ्यास पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। उद््घाटन मनरेगा आयुक्त राहुल पुरवार ने किया। 200 से अधिक डीआरटी एवं चार्ज पदाधिकारियों को प्रशिक्षण मिला। दीपक कुमार दास, विशेष कार्य पदाधिकारी, ने लोगों को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के 2500 सर्वाधिक पिछड़े प्रखंडों में ब्लॉक योजना दल के लिए मार्गदर्शन देना है।