पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएल एडुकेट का कार्यालय खुला

सीएल एडुकेट का कार्यालय खुला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | रामगढ़के एसपी रंजीत कुमार प्रसाद ने गुरुवार को अशोकनगर में सीएल एडुकेट लिमिटेड के कार्यालय का उद््घाटन किया। इस अवसर पर कर्नल अरुण पराशर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर सीएल एडुकेट लिमिटेड के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी शिक्षा के क्षेत्र में काम करती है। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार और झारखंड सरकार के तरफ से राज्य के छह जिलों सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, जामताड़ा, देवघर, रामगढ़ और गिरिडीह में बीपीएल युवाओं को एकाउंट, रजिस्ट्रेशन, सेल्स एंड मार्केटिंग के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण देगी। दो वर्षों में 4200 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। लाभुकों को प्रशिक्षण के दौरान यूनिफॉर्म, खाने-पीने रहने की सुविधा दी जाएगी। इस अवसर पर कंपनी के पदाधिकारी अमित मेहरोत्रा, अरुण कुमार, अलका सिंह, स्वाति और राकेश मौजूद थे।