- Hindi News
- एसएसजी इंफ्रा. को मिल सकता है सीवरेज प्रोजेक्ट
एसएसजी इंफ्रा. को मिल सकता है सीवरेज प्रोजेक्ट
रांची| राजधानीके सीवरेज ड्रेनेज प्रोजेक्ट का काम लखनऊ की कंपनी एसएसजी इंफ्राटेक को मिल सकता है। गुरुवार को डीसी सह टेंडर कमेटी के चेयरमैन विनय कुमार चौबे की अध्यक्षता में सीवरेज ड्रेनेज प्रोजेक्ट का फाइनांशियल बिड खोला गया। इसमें तीन कंपनी एसएसजी इंफ्राटेक, एल एंड टी और सिंप्लेक्स ने टेंडर डाला था। फाइनांशियल बिड ओपन होने के बाद डीसी ने मैनहर्ट कंपनी को तीनों कंपनी द्वारा दिया गया प्रोजेक्ट का वित्तीय मूल्यांकन करने का निर्देश दिया है। मैनहर्ट कंपनी ही सीवरेज ड्रेनेज का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीएमसी)है।फाइनांशियल बिड खुलने के बाद मैनहर्ट ने जो मूल्यांकन किया है, उसमें एसएसजी इंफ्राटेक का बेस रेट अन्य कंपनियों से कम है। इसलिए इस कंपनी का एल वन बनने की संभावना बढ़ गई है। मालूम हो कि सीवरेज ड्रेनेज के जोन वन का प्रोजेक्ट भारत सरकार से स्वीकृत है।