पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सपो उत्सव शुरू

एक्सपो उत्सव शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयमंत्री सुदर्शन भगत ने गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में एक्सपो उत्सव 2014 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगातार 18 वर्षों से एक्सपो का सफल आयोजन कर जूनियर चैंबर ने पूरे राज्य में अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे आयोजन राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। क्योंकि यह कंपनियों को एक-दूसरे से जोड़ने का उचित प्लेटफॉर्म है। एक ही छत के नीचे कई तरह के सामान मिलता है। युवाओं के इस संगठन ने एक्सपो को जिस ऊंचाई तक पहुंचाया है, उससे यह साबित होता है कि युवा ही देश को आगे ले जा सकते हैं। जूनियर चैंबर अगर समाज के अभिशप्त और नि:शक्तों की मदद के लिए आगे आता है, तो उनका मंत्रालय यथासंभव मदद करने काे तैयार है।

ऑटो जोन पिंक हैंगर एक्सपो के मुख्य आकर्षण होंगे। अध्यक्ष अनंत जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, पूर्व महाधिवक्ता एसबी गाड़ोदिया, चैंबर अध्यक्ष रतन मोदी, पवन शर्मा, विकास कुमार सिंह, चंद्रकांत रायपत, कमल जैन, प्रदीप जैन, रंजीत गाड़ोदिया, पवन मंत्री समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

मोरहाबादी में एक्सपो का उद््घाटन करते केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत।

23 तक चलेगा मेला

एक्सपोके को-ऑर्डिनेटर प्रभाष जैन ने कहा कि एक्सपो 23 सितंबर तक चलेगा। लोग दिन के 11 बजे से रात 9 बजे तक उत्सव का लुत्फ उठा सकेंगे। मेले में पहली बार महिला उद्यमियों के लिए पिंक हैंगर बनाया गया है, जिसमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद रामगढ़ के अलावा पटना, दिल्ली, बेंगलुरु, सूरत, जयपुर, कोलकाता की महिला उद्यमियों द्वारा 60 स्टाल्स की बुकिंग कराई गई है। इन स्टाल्स पर महिलाओं और बच्चों के हर तरह के परिधान, रेडिमेड कपड़े, जूते, खिलौने उपलब्ध हैं। वहीं 19 सितंबर को अंत्याक्षरी और गाने का कार्यक्रम होगा।

सज गए हैं 300 स्टाॅल

अनंतजैन ने बताया कि एक्सपो में देसी-विदेशी कंपनियों के अब तक 300 स्टॉल लगाए जा चुके हैं। शुक्रवार को कुछ और स्टॉल लग जाएंगे। एक्सपो के साथ ही पूजा और दीपावली की खरीदारी शुरू हो जाएगी। प्रवक्ता सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि नवरात्र और दीपावली को देखते हुए हर तरह के वाहनों के स्टाल्स लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार एक्सपो को भव्य रूप दिया गया है, ताकि लोग खुले में मेले का मजा ले सकें। सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अवांछित तत्वों पर नजर रखने के लिए प्र