खाद्य तेलों के भाव में आने लगी तेजी
रांची | थोकमंडियों में त्योहारी मांग निकलने से खाद्य तेलों के भाव में तेजी रही। गुरुवार को पाम ऑयल 20 रुपए, सरसों तेल 10 रुपए और सोया आॅयल 10 रुपए प्रति टीन तक तेज हो गए। तेलों के प्रमुख कारोबारी कमल छापडिय़ा ने बताया कि दुर्गा पूजा की मांग निकलने लगी है। बाजार में खुदरा विक्रेता पहुंच रहे हैं। गुरुवार को पाम ऑयल 900 से 950 रुपए, सोया ऑयल 1100 से 1200 रुपए और सरसों तेल 1320 से 1430 रुपए प्रति टीन तक बिके।