पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओरमांझी में खुली केनरा बैंक की शाखा

ओरमांझी में खुली केनरा बैंक की शाखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | ओरमांझीमें बुधवार को केनरा बैंक की शाखा का शुभारंभ हुआ। ओरमांझी के प्रखंड विकास अधिकारी रजनीश कुमार ने इसका उदघाटन किया। यह बैंक की 120वीं शाखा है। केनरा बैंक, रांची अंचल के सहायक महाप्रबंधक एसआर सिंह ने कहा कि ओरमांझी के विकास में बैंक पूरा सहयोग करेगा। रजनीश कुमार ने बैंक से सभी पंचायत में कैंप लगाकर खाता खोलने का आग्रह किया। इस अवसर पर शिव नारायण साहू, राम टहल चौधरी, डॉ. पारस नाथ महतो, बैंक की प्रबंधक प्रियंका इंदवार, अधिकारी अर्चना कुमारी, राजकिशोर सिंह एवं भोला साहू समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।