सोना 300 रुपए गिरा चांदी1000 रुपए लुढ़की
रांची | स्टॉकिस्टोंकी बिकवाली से स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को जेवराती सोना 300 रुपए टूट गया। इसके भाव तीन माह के न्यूनतम स्तर 25700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थमे। वहीं, जेवराती चांदी 1000 रुपए गिरकर 42500 रुपए प्रति किलो बोली गई। स्थानीय सराफा कारोबारियों ने बताया कि इस समय विदेशों में कीमती धातुओं में गिरावट है और स्थानीय स्तर पर मांग नहीं निकल रही है।