आई-स्मार्ट के स्मार्टफोन लांच
दिल्लीबेस्ड कंपनी आई-स्मार्ट मोबाइल ने होटल होलीडे होम्स में गुरुवार को स्मार्ट फोन्स की सीरीज पेश की। इनकी लांचिंग कंपनी के एमडी मनीष कुकरानिया ने की। मौके पर कंट्री हेड राजेश कुकरानिया, मार्केटिंग हेड मनीष मदन सहित 25 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर मौजूद थे। कंपनी ने कम कीमत के स्मार्टफोन लांच की है। इनकी कीमत 6000 रुपए की रेंज में हैं।
इनमें 5 इंच स्क्रीन, 8 एमपी कैमरा, फ्रंट कैमरा, एक जीबी रैम, 4 जीबी इंटरनल मेमोरी सहित तमाम अत्याधुनिक खूबियां हैं। स्मार्टफोन लांच करने के बाद एमडी मनीष कुकरानिया ने बताया कि आज झारखंड में स्मार्टफोन की डिमांड काफी ज्यादा है। कंपनी का मार्केट शेयर लगातार बढ़ रहा है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए हमने बेहतरीन क्वालिटी के स्मार्टफोन पेश किया है। ये ग्राहकों की हर जरूरत को पूरा करेंगे। इस डिस्ट्रीब्यूटर मीट में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित था।