- Hindi News
- मुख्यमंत्री से की विद्यालय से कब्जा हटाने की मांग
मुख्यमंत्री से की विद्यालय से कब्जा हटाने की मांग
रांची | आर्यसमाज, धुर्वा ने सीएम हेमंत सोरेन से डीएवी स्कूल सेक्टर तीन से कब्जा हटाने की मांग की है। इस संबंध में इंद्रदेव शास्त्री समेत कई लोगों ने कहा कि 2003 से स्कूल प्रबंधन समिति के आपसी विवाद के कारण रांची जिला प्रशासन ने उक्त विद्यालय के संचालन के लिए डीईओ को रिसीवर नियुक्त किया था। 2010 तक रिसीवर के सहारे स्कूल चला। दुबारा गठित कमेटी की मनमानी से स्कूल की संपत्ति हड़पने का प्रयास हो रहा है।