- Hindi News
- अनुसचिवीय समन्वय समिति आंदोलन की तैयारी में
अनुसचिवीय समन्वय समिति आंदोलन की तैयारी में
रांची | वित्तसचिव द्वारा फिटमेंट टेबुल के कार्यान्वयन के आदेश पर झारखंड राज्य मुफस्सिल अनुसचिवीय समन्वय समिति झारखंड के सदस्यों ने नाराजगी जताई है। इसको लेकर शुक्रवार को समिति के राज्य अध्यक्ष गिरिश नंदन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। सदस्यों ने कहा कि फिटमेंट टेबुल के कार्यान्वयन का आदेश शीघ्र जारी नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे।